फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: New crushing season begins, Rs 75 crore still outstanding on two mills

Saharanpur: नया पेराई सत्र शुरू, दो मिलों पर अभी भी 75 करोड़ रुपये बकाया

Sun, 12 Nov 2023 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Nov 2023 04:59 PM IST
सार

सहारनपुर में चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। हालांकि जिले की दो चीनी मिलों पर पुराने सत्र का 75.18 करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन
Saharanpur: New crushing season begins, Rs 75 crore still outstanding on two mills
चीनी मिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र प्रारंभ कर दिया है। इसके बावजूद जिले की दो चीनी मिलों पर पुराने सत्र का 75.18 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है। इसके चलते किसानों के सामने आर्थिक परेशानी पैदा हो गई है।

विज्ञापन


जिले की चीनी मिलों की चिमनियों ने धुुआं उगलना शुरू कर दिया है, लेकिन दो शुगर मिलों ने अभी तक गत पेराई सत्र का पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। जिले की गांगनौली चीनी मिल पर 33.16 करोड रुपये और गागलहेड़ी चीनी मिल पर 42.02 करोड़ रुपये बकाया है। पूरा गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों को त्योहारों से लेकर रोजमर्रा के खर्च पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

गन्ना खरीद अधिनियम में शुगर मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान करने का प्रावधान है। ऐसा नहीं होने पर बकाया गन्ना मूल्य पर 15 फीसदी की दर से किसानों को ब्याज देने का नियम है। इसके बावजूद किसानों को न तो समय पर गन्ना मूल्य भुगतान ही मिल पता है और न ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज ही दिया जा रहा है। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है।

गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के किसान कल्याण सिंह, गांव हलगोवा के आरिफ प्रधान आदि किसानों का कहना है कि सरकार को तय समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराना चाहिए। समय पर गन्ना मूल्य नहीं मिलने पर किसानों को अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार से लेकर कर्ज तक का सहारा लेना पड़ता है।

जनपद की दो चीनी मिलों पर गत सीजन का गन्ना मूल्य बकाया है। इनमें गांगनौली चीनी मिल पर 33.16 करोड़ और गागलहेड़ी चीनी मिल पर 42.02 करोड़ रुपये बकाया हैं। दोनों बकाएदार चीनी मिलों पर जल्द बकाया भुगतान करने के लिए दबाव बना रखा है।- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed