फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Neighbor Arrested for Murder of Student Prince Over Chatting with Girl

Saharanpur: छात्र प्रिंस की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार, युवती बनी वजह

Thu, 10 Jul 2025 04:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

सहारनपुर के डाला माजरा गांव में 11वीं के छात्र प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की से बातचीत के चलते गला रेतकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Saharanpur: Neighbor Arrested for Murder of Student Prince Over Chatting with Girl
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ के डाल्लेवाला उर्फ डाला माजरा गांव में हुए 11वीं के छात्र प्रिंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड को पड़ोसी युवक ने अंजाम दिया था। पूछताछ में आया कि आरोपी के परिवार की लड़की के साथ प्रिंस बात करता था, जिसकी वजह से आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से प्रिंस की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

 

गांव डाल्लेवाला उर्फ डाला माजरा निवासी प्रिंस (16) की 8 जुलाई को हत्या कर दी गई थी, जिसका शव गांव के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक की मां कांता की तरफ से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल के इंस्टाग्राम को खंगाला, जिसमें एक ऑडियो मिली। इस ऑडियो की छानबीन के बाद गांव के अक्षय उर्फ प्रदूमन उर्फ छोटू का नाम सामने आया। इसके बाद आरोपी को सहसपुर निर्माणाधीन हाईवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
 

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अक्षय उर्फ प्रदूमन का घर प्रिंस के पड़ोस में है। दोनों का एक-दूसरे के यहां पर आना-जाना था। आरोपी ने बताया कि प्रिंस उनके परिवार की एक लड़की से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बात करता था। कई बार प्रिंस को रोका, लेकिन बातचीत बंद नहीं हुई। इससे परिवार की बदनामी हो रही थी।
 

विज्ञापन

सात जुलाई को आरोपी ने प्रिंस की हत्या की योजना बनाई। शाम करीब सात बजे प्रिंस को फोन कर गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर बुला लिया। इसके बाद घर में रखा चाकू जेब में डालकर वहां पहुंच गया। वहां पर भी दोनों के बीच उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोपी ने प्रिंस का मोबाइल लेना चाहा, लेकिन मोबाइल नहीं दिया और प्रिंस ने उसे खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रिंस की गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए। उसका गला भी दबाया। प्रिंस की मौत के बाद आरोपी ने चाकू को एक ट्यूबवेल के पास छिपा दिया और वहां से भाग गया। आरोपी हरियाणा भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed