फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Nagina Lok Sabha candidate, ASP chief Chandrashekhar gets threat of being shot

सहारनपुर: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर को मिली गोली मारने की धमकी, नगीना सीट से चुनाव मैदान में हैं भीम आर्मी चीफ

Thu, 04 Apr 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

नगीना लोकसभा सीट से प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर को गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले मेरठ में धमकी मिलने के बाद उन्हें हाल ही में वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

विज्ञापन
Saharanpur: Nagina Lok Sabha candidate, ASP chief Chandrashekhar gets threat of being shot
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर को गोली मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत लेकर आसपा जिला अध्यक्ष करणवीर सिंहशाहिद के दर्शन कार्यकर्ता एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे।जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जो पार्टी तक भी पहुंचा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा में घमासान पर विराम: मेरठ सीट पर भाजपा के अरुण गोविल को टक्कर देंगी सुनीता वर्मा, ऐसे राजनीति में रखा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो में एक युवक चंद्रशेखर को गोली मारने की बात कह रहा है। धमकी देने वाला कौन है? कहां का है? यह साफ नहीं है लेकिन उसका मोबाइल नंबर पकड़ में आ रहा है। मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा को ऑडियो सहित शिकायती पत्र दिया जा रहा है। 

बता दें कि करीब आठ महीने पहले चंद्रशेखर पर हमला हो चुका है, जिसमें उन पर गोली चलाई गई थी जो उनको छूते हुए निकली थी। घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ही मेरठ के किसी व्यक्ति ने चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद चंद्रशेखर को पिछले सप्ताह ही वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed