फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Municipal Corporation is on top in resolving IGRS complaints

Saharanpur News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम सहारनपुर टॉप पर

Sat, 07 Sep 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Municipal Corporation is on top in resolving IGRS complaints
सहारनपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबद्ध शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर नगर निगम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नगरायुक्त संजय चौहान और अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने आईजीआरएस पोर्टल का कार्य देख रही सहायक लिपिक मंजू वालिया के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त राजेश यादव व आईजीआरएस प्रभारी/सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हैं। आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की जाने वाली शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित विभाग को भेजी जाती हैं। शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया गया या नहीं। इसका फीडबैक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिया जाता है। उसी के आधार पर प्रदेश भर की रैंक जारी की गई है।
विज्ञापन

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर नगर निगम टॉप पर रहा है। अपर नगरायुक्त ने बताया कि जो शिकायतें आईजीआरएस/हेल्पलाइन से संबंधित आती हैं। उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को भेजा जाता है। निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाना अनिवार्य होता है। अगस्त 2024 में सहारनपुर नगर निगम ने प्रदेश में 90 अंकों में से शत प्रतिशत यानी परे 90 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जून में सहारनपुर को पांचवीं और जुलाई में चौथी रैंक रही थी। जनवरी 2024 से सात सितंबर 2024 तक आईजीआरएस/हेल्पलाइन पर कुल 2,753 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 2,660 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed