Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: MP Imran Masood says Congress is being offered weak seats; in such a scenario, what is the point

सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद बोले- कांग्रेस को दी जा रहीं कमजोर सीटें, ऐसे में सपा से गठबंधन का क्या फायदा

Fri, 27 Nov 2026 09:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सीटों के बंटवारे में क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों चाहिए। सीट शेयरिंग में हमारी हैसियत और प्रदर्शन को ध्यान में रखना होगा। हम कांग्रेस के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। 

विज्ञापन
Saharanpur: MP Imran Masood says Congress is being offered weak seats; in such a scenario, what is the point
इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद अपने बयानों को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इमरान मसूद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस को केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीतने की संभावना वाली सीटें भी मिलनी चाहिए। क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों जरूरी हैं। कांग्रेस को ऐसी सीटें दी जा रही हैं, जहां पिछले चुनावों में हार का अंतर 80 हजार से लेकर एक लाख से अधिक वोटों तक रहा है। ऐसे में कांग्रेस उन सीटों पर चुनाव लड़कर क्या हासिल करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूद ने कहा कि कांग्रेस के लिए अपनी पार्टी के हितों की बात करना गलत नहीं है। अगर गठबंधन में कांग्रेस को कमजोर सीटें ही दी जानी हैं तो फिर गठबंधन में उसकी जरूरत क्या है। जीतने की क्षमता का प्रमाणपत्र केवल एक पार्टी के पास नहीं है। कांग्रेस भी अपनी ताकत रखती है। सीटों के बंटवारे में उसकी हैसियत और प्रदर्शन को ध्यान में रखना होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार कांग्रेस की कमजोरियों का हवाला दिया जाता है। कभी जमानत जब्त होने तो कभी संगठन और कार्यकर्ताओं की कमी की बात कही जाती है। अगर कांग्रेस इतनी ही कमजोर है तो फिर उसके साथ गठबंधन करने के लिए इतनी जल्दीबाजी क्यों है। गठबंधन में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस दूसरे के सामने सरेंडर कर दे। वह अपनी पार्टी के हितों के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।
 

गठबंधनक विरोधी के रूप में पेश की जा रही छवि
वीडियो में सांसद ने कहा कि उनकी छवि गठबंधन विरोधी के रूप में पेश की जा रही है, जबकि वह केवल सम्मानजनक सीट बंटवारे की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने पहले भी गठबंधन के लिए प्रयास किए हैं। वर्ष 2022 में भी वह समाजवादी पार्टी के साथ रही थी। राष्ट्रीय लोकदल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई दल गठबंधन में थे, लेकिन इसके नतीजों पर गंभीरता से चिंतन और मंथन करने की जरूरत है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: डीआईजी बने आशीष तिवारी, पूर्व में भी रह चुके हैं जिले के एसएसपी, अभिषेक सिंह को भेजा आगरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed