फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: MP Chandrashekhar said - Government failed in law and order, Aligarh incident is an example

Saharanpur: सांसद चंद्रशेखर बोले- कानून व्यवस्था में सरकार फेल, अलीगढ़ की घटना इसका नमूना

Wed, 28 May 2025 08:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 May 2025 08:07 PM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की। 

विज्ञापन
Saharanpur: MP Chandrashekhar said - Government failed in law and order, Aligarh incident is an example
कोर्ट में पेशी पर आए नगीना सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2017 में रामनगर क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके ऊपर हिंसा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश मीनल चावला की कोर्ट में जारी है। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख चार जून मुकर्रर की है।
विज्ञापन

 

अदालत से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद चंद्रशेखर ने अलीगढ़ में हुई घटना पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भीड़ को किसी भी तरह मारपीट की छूट नहीं दी जा सकती। जांच में भी साफ है कि जो मीट ले जाया जा रहा था, वह प्रतिबंधित नहीं था। सरकार चारों पीड़ितों को मुआवजा और सुरक्षा की गारंटी दे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के उद्दंडियों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह उत्तर प्रदेश सरकार की फेल कानून व्यवस्था का नमूना है। पहले इस तरह की चीजों को बढ़ावा दिया गया।
 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश को जातीय और धार्मिक हिंसा में झोंका जा रहा है। कानून व्यवस्था लचर है। पिछले तीन दिनों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। सरकार गहरी नींद में सोई है। अभी चुनाव हो तो सरकार को पता चलेगा कि वह कहां पर है। लोकसभा के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। जनता सिर पर बैठा सकती है तो वह जमीन पर भी ला सकती है। उन्होंने कहा कि आसपा मजबूती से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed