फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mother kept buying clothes in the market, lover took her daughter standing behind on a bike.

Saharanpur: मां बाजार में खरीदती रही कपड़े, पीछे खड़ी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गया प्रेमी

Thu, 13 Mar 2025 08:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 13 Mar 2025 08:53 PM IST
सार

नानौता में एक युवती शॉपिंग के बहाने से घर से निकली थी, मां भी उसके साथ चल पड़ी। बाजार में मां शोर मचाती रह गई और प्रेमी युवती को लेकर चला गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Mother kept buying clothes in the market, lover took her daughter standing behind on a bike.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में मां के साथ खरीदारी करने आई युवती अपने प्रेमी संग बाइक पर बैठकर चली गई। मां ने युवती को जाते देखा तो शोर भी मचाया, लेकिन प्रेमी युगल नहीं रुका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। युवक और युवती एक ही गांव के और सजातीय हैं। उनमें काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को नानौता थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती अपनी मां के साथ कस्बे में खरीदारी करने आई थी। उसके परिजन तो संजय चौक स्थित एक दुकान में सामान खरीदने चले गए और वह बाहर खड़ी रही। इसी बीच शामली की ओर से एक युवक बाइक पर आया और युवती उसके साथ बैठकर शामली की ओर चली गई। मां ने युवती को युवक संग जाते देख कर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती की तलाश की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, लेकिन बाद में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों एक ही गांव और एक ही बिरादरी से हैं। इसके बाद युवती के परिजन गांव लौट गए। थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed