फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: MLA accused of neglecting development works, villagers demonstrated, put up banner barring entry

Saharanpur: विधायक लापता, खोजने वाले को दिया जाएगा ईनाम, ग्रामीणों प्रदर्शन कर लगाया प्रवेश वर्जित का बैनर

Sun, 05 Nov 2023 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Nov 2023 06:22 PM IST
सार

सहारनपु के नागल क्षेत्र के नासिरपुर डिगोली गांव के कुछ ग्रामीणों ने विधायक पर विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। विधायक का प्रवेश वर्जित है का बैनर भी लगाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैनर उतरवाया।

विज्ञापन
Saharanpur: MLA accused of neglecting development works, villagers demonstrated, put up banner barring entry
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव नासिरपुर डिगोली के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम का गांव में प्रवेश वर्जित संबंधी बैनर लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विधायक पर विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया है। सूचना पर गांव पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


ग्रामीण विजय त्यागी, जयप्रकाश शर्मा, सतीश, आशीष कुमार, संजय उर्फ बूटा, मनोज त्यागी, गौरव, नरेंद्र शर्मा, राहुल त्यागी आदि सुबह करीब 11 गांव के मेन रास्ते पर इकट्ठा हुए। उन्होंने अपने हाथों में एक बैनर ले रखा था। इस पर लिखा था कि विधायक लापता ढूंढने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विधायक विकास कार्यों में अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों को मिलने का समय भी नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने बैनर को लगा दिया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया और बैनर उतरवाया। थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने बताया कि कुछ ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
 
कुछ लोग सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं। नसीरपुर डिगोली की टूटी पड़ी सड़क गन्ना समिति से बननी है। गन्ना समिति के साथ-साथ मैंने अपनी तरफ से भी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। निर्माण कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। जल्दी ही बजट पास कराकर निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। - देवेंद्र निम, विधायक रामपुर मनिहारन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed