फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Miscreants entered the house at night, attacked teacher and wife with a knife

Saharanpur: रात घर में घुसे बदमाश, तमंचे की बट और चाकू से शिक्षक और पत्नी पर किया हमला

Mon, 13 Nov 2023 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक और उनकी पत्नी के घर में घुसकर हमला कर दिया। बताया गया कि बदमाशों ने चाकू और तमंचे की बट से दंपती पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावार फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Miscreants entered the house at night, attacked teacher and wife with a knife
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सिद्धार्थनगर में दीपावली की रात लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शिक्षक के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। मारपीट में शिक्षक और उनकी पत्नी घायल हुई। शोर मचाए जाने पर बदमाश फरार हो गए। शिक्षक और उनकी पत्नी ने अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शिक्षक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर निवासी संजय तेगवाल मिशन कम्पाउंड स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वह घर पर दीपावली मना रहे थे। तभी, तीन नकाबपोश बदमाश हाथों में तमंचे और चाकू लेकर उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने काले रंग के नकाब लगा रहे थे, जिन्होंने पहले उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। उनकी बाजू और कान पर चाकू लगा। इसके साथ ही तमंचे की बटे भी मारी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: घर में रखा मिला 50 क्विंटल घी पकड़ा, पशुओं की चर्बी की मिलावट की आशंका, जांच को भेजे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान उनकी पत्नी घायल हो गई। छीना-झपटी में एक बदमाश का नकाब उतर गया, लेकिन वह बदमाश को पहचान नहीं पाए। शोर मचाए जाने पर आरोपी फरार हो गए। इसके पश्चात उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर ईलाज और मेडिकल कराया और पुलिस को सूचना देने के साथ तहरीर दी।

माना जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन शिक्षक और उनकी पत्नी के विरोध करने पर वह लूटपाट करने में विफल हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। 
 
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देख रही पुलिस 
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है, जिसके के जरिए पुलिस बदमाशों के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed