फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mining mafia crushed brother-in-law and sister-in-law with tractor-trolley, sister-in-law died

Saharanpur: खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से देवर-भाभी को कुचला, भाभी की मौत, चार सगे भाइयों पर केस

Sun, 15 Dec 2024 02:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

देवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Mining mafia crushed brother-in-law and sister-in-law with tractor-trolley, sister-in-law died
सुरेंद्र कोर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव टाबर में सिंचाई के लिए रास्ते पर डाले गए प्लास्टिक के पाइप पर ट्रैक्टर चढ़ाने का विरोध करने पर खनन माफिया ने देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतका के पुत्र ने हरियाणा निवासी चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

टाबर-मंधौर मार्ग पर सरदार चरण सिंह का डेरा है। शुक्रवार रात टाबर निवासी जगदीप उर्फ लाड्डी पुत्र जयदेव अपने घर के पास ही रास्ते पर प्लास्टिक की पाइप डालकर खेत में पानी दे रहा था। जगदीप ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे काला पुत्र मामूद्दीन निवासी गांव पभारी जिला यमुनानगर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लेकर आ रहा था। उसके पीछे बोलेरो में काला के भाई तासीन, वाजिद और तालिब सवार थे। जगदीप ने पाइप के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का विरोध किया। इस बात को लेकर उनके बीच मारपीट हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर उसके चाचा सुखविंद्र और मां सुरेंद्र कौर (55) भी मौके पर आ गईं। आरोप लगाया कि तभी वाजिद, तालिब और तासीन ने सुरेंद्र कौर व सुखविंद्र को पकड़कर ट्रैक्टर के आगे फेंक दिया। काला ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें सुरेंद्र कौर की मौके पर मौत हो गई और सुखविंद्र घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने शनिवार शाम नकुड़ बस स्टैंड पर करीब सवा घंटे जाम भी लगाया।
 
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
आरोपी हरियाणा क्षेत्र में खनन करते हैं, जो यूपी के गांव से लेकर जाते हैं। तहरीर के आधार पर चार सगे भाई काला, तासीन, वाजिद व तालिब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed