फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur mein baarish ke baad keechad mein daude bulandshahar ke yuva

सहारनपुर में सेना भर्ती के लिए कीचड़ में दौड़े बुलंदशहर के नौजवान

Fri, 12 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
saharanpur mein baarish ke baad keechad mein daude bulandshahar ke yuva
सहारनपुर में सेना भर्ती के लिए कीचड़ में दौड़ते युवा। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। रिमाउंट डिपो के मैदान में चल रही सेना भर्ती के छठे दिन भर्ती के दौरान अचानक आए तूफान और बारिश ने सेना भर्ती में व्यवधान डाल दिया। तूफान में सेना के तंबू उड़ गए, कैमरे भी जमीन पर गिर पड़े। लेकिन बुलंदशहर के युवकों ने जज्बा दिखाया और बारिश रुकते ही मैदान की कीचड़ में ही अपनी दौड़ पूरी की। इस दौरान दौड़ प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक बाधित रही। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के तीन तहसीलों डिबाई, शिकारपुर और खुर्जा के युवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। भर्ती के लिए इन तीनों तहसीलों के कुल 9376 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से सेना भर्ती में शामिल होने के लिए 5438 युवक पहुंचे। सेना अधिकारियों ने अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुबह लगभग छह बजे दौड़ की तैयारी कर ली। अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू होने के कुछ ही देर में लगभग सात बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। देखते ही देखते मैदान में अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान से ओले बरसने लगे। ओलों के साथ झमाझम बारिश होने लगी। किसी प्रकार उस राउंड को पूरा कराया गया, लेकिन इसके बाद घनघोर अंधेरा छा गया। तूफान ऐसा आया कि सेना के तंबू तक उड़ गए, एक तंबू तो पेड़ में जाकर फंस गया। पूरे मैदान में पानी ही पानी हो गया। लगभग साढ़े नौ बजे तक बारिश होती रही।  
विज्ञापन

बारिश कम हुई तो मैदान में कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। इसी बीच दौड़ फिर से शुरू करा दी गई। लेकिन बुलंदशहर के युवकों ने पूरा जोश दिखाया और कीचड़ होने के बावजूद मैदान में जमकर दौड़े।               इस दौरान 308 युवाओं ने दौड़ की बाधा पार कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed