फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Mehmood Ali will be interrogated, the search for Iqbal will also intensify, the former MLC arrested in Mumbai will reach the city at night

Saharanpur: महमूद अली से होगी पूछताछ, इकबाल की तलाश भी तेज, रात में शहर पहुंचेगा मुंबई में गिरफ्तार पूर्व एमएलसी

Sun, 17 Jul 2022 11:17 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 17 Jul 2022 11:17 PM IST
सार

पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस टीमें सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा में मुंबई से लेकर सहारनपुर आ रही हैं। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि पूर्व एमएलसी महमूद अली से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Saharanpur Mehmood Ali will be interrogated, the search for Iqbal will also intensify, the former MLC arrested in Mumbai will reach the city at night
हाजी इकबाल और बेटा जावेद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की शनिवार की देर शाम मुंबई से गिरफ्तारी के बाद रविवार देर रात तक सहारनपुर पहुंचने की उम्मीद है। उधर, पुलिस ने अब हाजी इकबाल की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस टीमें सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा में मुंबई से लेकर सहारनपुर आ रही हैं। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि पूर्व एमएलसी महमूद अली से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, हाजी इकबाल की गिरफ्तारी को पुलिस टीमों ने लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, देहरादून सहित अनेक ठिकानों पर दबिश दी हैं, लेकिन हाजी इकबाल अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हाजी इकबाल पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है। पुलिस के अनुसार हाजी इकबाल को पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेंगे राज, कारिंदों में मचा हड़कंप 

महमूद अली से पूछताछ के बाद कई अहम बातें सामने आएंगी। इसके साथ ही हाजी इकबाल और महमूद अली से जुड़े कई लोगों को भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसको लेकर हाजी इकबाल और महमूद अली के कारिंदों में हड़कंप मचा है। 

हाजी इकबाल के तीन पुत्र भी हैं जेल में

दो दिन पूर्व ही पुलिस की ओर से हाजी इकबाल और महमूद अली पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। हाजी इकबाल के तीन पुत्रों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही दो माह के अंदर 21 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई और न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल की तीन कोठियों पर भी प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है। महमूद अली और हाजी इकबाल पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

यूनिवर्सिटी भी रडार पर 

हाजी इकबाल की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। प्रशासन बेनामी संपत्ति तो कुर्क कर चुका है। अब मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी को कब्जे में लेने की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed