फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Meerut STF caught two accused with banned drugs worth Rs 80 lakh

Saharanpur: मेरठ एसटीएफ ने 80 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में मेरठ एसटीएफ ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये इन प्रतिबंधित नशीली दवाओं को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा कई राज्यों में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
Saharanpur: Meerut STF caught two accused with banned drugs worth Rs 80 lakh
प्रतिबंधित नशीली दवा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ एसटीएफ द्वारा नगर कोतवाली पुलिस के साथ सहारनपुर जुबली पार्क के पास से 80 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार की सुबह एहतेशाम पुत्र उस्मान निवासी रामपुर थाना गंगनहर रुड़की और शहनाज पुत्र सरताज निवासी घोघरेकी थाना कोतवाली देहात पकड़ा है।

विज्ञापन

आरोपियों के पास से 105000 अल्प्रजोलम टैबलेट्स, 30000 ट्रामाडोल प्रोलंज्ड रिलीज टैबलेट्स 100 मिलीग्राम और 209000 ट्रामाडॉल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स 100 मिलीग्राम बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित दवाइयों की कीमत करीब 80 लाख रुपए है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह टैबलेट मुजफ्फरनगर से मंगवा कर सहारनपुर, पंजाब और उत्तराखंड में सप्लाई करते हैं। शहनाज पूर्व में थाना जनकपुरी सहारनपुर से सलमान निवासी रामपुर मनिहारान के साथ नशीली दवाओं के व्यापार में जेल जा चुका है।

एहतेशाम पूर्व में नशीली दवाओं के व्यापार में पंजाब के एक मुकदमे में परमिंद्र व वीरेंद्र सिंह मोगा लुधियाना के साथ जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed