फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Medical Student Found Hanging From Tree, Was Missing for Two Days

Saharanpur: मेडिकल की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला, दो दिन से थी लापता, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 24 Jan 2026 03:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Jan 2026 03:47 PM IST
सार

देवबंद के चेतनपुरी जंगल में मेडिकल की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला। छात्रा दो दिन से लापता थी, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Medical Student Found Hanging From Tree, Was Missing for Two Days
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद क्षेत्र में मेडिकल की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा रवीना का शव शनिवार को चेतनपुरी के जंगल में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


खेतों पर गए किसानों ने देखा शव
घटना स्थल दिवालहेड़ी मार्ग पर स्थित चेतनपुरी जंगल बताया गया है, जहां सरकारी ट्यूबवेल के पास जामुन के पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। खेतों पर गए किसानों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wedding: जहां शिव-पार्वती का हुआ विवाह, भारी बर्फबारी में त्रियुगीनारायण में हो रही शादियां, मेरठ का कपल वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से थी लापता, दर्ज थी गुमशुदगी
पुलिस के अनुसार मृतका रवीना, बीबीपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के सोमपाल की बेटी थी। वह पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी रवीना
बताया गया कि रवीना किसी कॉलेज से फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रही थी। इसके साथ ही वह रेलवे रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस भी कर रही थी।
 

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

हत्या या आत्महत्या, सभी पहलुओं की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रवीना के लापता होने और उसकी मौत के कारणों को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। हत्या या आत्महत्या सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed