फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Married woman dies under suspicious circumstances, family accuse in-laws of murder

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 06 Jun 2022 04:20 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jun 2022 04:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ थानाक्षेत्र में एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Married woman dies under suspicious circumstances, family accuse in-laws of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नकुड़ थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुजादपुरा में महिला साजिदा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया कि पड़ोस में रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी शामली जिले के गांव भैसानी निवासी महिला के मायकों को दे दी। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने नकुड़ पहुंचकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2022: खूब करो दान, पुण्य मिलेगा अपार, सात महायोग के साथ आ रहा पर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मृतका के परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed