{"_id":"64bf9f48830819cca10547b4","slug":"saharanpur-many-important-documents-received-by-ats-from-rohingyas-were-living-secretly-for-eight-years-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur:रोहिंग्याओं से ATS को मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, आठ वर्षों से रह रहे थे चोरी-छिपे, थी ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur:रोहिंग्याओं से ATS को मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, आठ वर्षों से रह रहे थे चोरी-छिपे, थी ये तैयारी
Tue, 25 Jul 2023 03:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:39 PM IST
सार
एटीएस ने महानगर की कमेला और एकता कॉलोनी से दो रोहिंग्याओं को पकड़ा है। रविवार की रात लखनऊ और देवबंद की टीमाें ने कई जगह की छापे की कार्रवाई की है। आरोपियाें के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
rohingya
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर की कमेला और एकता कॉलोनी से पकड़े गए दोनों रोहिंग्या पिछले आठ वर्षों से सहारनपुर में रह रहे थे। इसकी भनक स्थानीय पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी। एटीएस की कार्रवाई में आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
आरोपी यहां आठ वर्षों से रह रहे थे। इनके पास जो आधार कार्ड मिले हैं, शुरुआती जांच में उनके फर्जी होने की बातें सामने आई है। इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : शानुम बनी शालिनी: मुस्लिम युवती ने धर्मांतरण कर प्रेमी दीपक से मंदिर में की शादी, बोली-जीवन भर साथ निभाऊंगी
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी इतने लंबे समय से सहारनपुर में रहते रहे और स्थानीय पुलिस एवं खुफिया विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि एटीएस ने कार्रवाई की है। एटीएस की ओर ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जा रही है।
दोनों के प्लाट खरीदने की चर्चा, परिवार लाना चाहते थे यहां
आरोपी सहारनपुर में मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। चर्चा है कि आरोपियों ने यहां प्लाट भी खरीद लिए थे, जिस पर वह मकान बनाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान परिवार को म्यांमार से सहारनपुर में लाकर बसाना था।
इनके देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त के बिंदु पर एटीएस जांच कर रही है। आरोपी तीन-तीन महीने के लिए गायब हो जाते थे। माना जा रहा है कि इस दौरान आरोपी म्यांमार में अपने घर चले जाते थे और फिर लौट आते थे।