फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur: Lucknow-Chandigarh express saved from becoming a burning train

saharanpur: बर्निंग ट्रेन बनने से बची लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, धुआं देख सहमे ट्रेन में बैठे यात्री

Sat, 29 Mar 2025 09:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 29 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

सहारनपुर में शनिवार को सरसावा रेलवे स्टेशन पर लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन में धुआं देख ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। वहीं करीब पांच किलोमीटर दूर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।

विज्ञापन
saharanpur: Lucknow-Chandigarh express saved from becoming a burning train

विस्तार

सरसावा में लखनऊ से चंडीगढ़ की तरफ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) शनिवार दोपहर बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। सरसावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आखिरी डिब्बे में धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक ट्रेन को रोका जाता तब तक वह स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर जा चुकी थी। ट्रेन के रुकते ही यात्री सहम गए। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के बीच चलती है। शनिवार को अपने निर्धारित समय से ट्रेन सहारनपुर में लेट पहुंची। रेलवे स्टेशन से ट्रेन ठीक निकली। सरसावा रेलवे स्टेशन पर करीब 3:36 बजे पहुंची। स्टेशन मास्टर प्रवीश चौधरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्लेटफार्म पर आए। ट्रेन पास होने के बाद जब अंतिम डिब्बा देखा तो उसमें धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन

 

धुआं उठने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर केबिन में पहुंचे और ट्रेन को रुकवाया। जब तक कोई समझ पाता तब तक ट्रेन सरसावा से करीब पांच किलोमीटर दूर यमुनानगर की ओर जा चुकी थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। यात्री नीचे उतर गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने ओएचई वायर काटा और स्थिति को संभाला। काफी मशक्कत के बाद धुएं पर कंट्रोल पाया गया। तकनीकी जांच के बाद करीब 25 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।

हालांकि, इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धुआं उठने का समय रहते पता चलने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। वहीं, स्टेशन मास्टर प्रवीश चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में धुआं उठने का कारण ब्रेक जाम बताया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक मामले की जारी थी।

दो ट्रेनें के संचालन पर पड़ा असर
चंडीगढ़ एक्सप्रेस तो प्रभावित हुई। उसके साथ ही ट्रेन नंबर 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस और 14816 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 20-20 मिनट तक सरसावा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शनिवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सरसावा में अपने तय समय से ढाई घंटे पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed