{"_id":"690226ab99794273aa0794a0","slug":"saharanpur-lover-sentenced-to-20-years-in-prison-under-the-pocso-act-girl-reaches-home-of-lover-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: प्रेमी को पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा, बालिग होने पर दूसरे समुदाय के प्रेमी के घर पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: प्रेमी को पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा, बालिग होने पर दूसरे समुदाय के प्रेमी के घर पहुंची युवती
Wed, 29 Oct 2025 08:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 29 Oct 2025 08:14 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक लड़की का प्रेम प्रसंग दूसरे वर्ग के युवक के साथ था। वह दो बार युवक के साथ चली गई थी। कोर्ट ने प्रेमी को गंभीर आरोपों में दोषी पाते हुए सजा सुना दी और वह जेल में बंद है। बुधवार को लड़की प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
ज्वालानगर में धरन पर बैठे हुए कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की बालिग होने पर प्रेमी के घर पहुंच गई। पता लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर धरना दिया। लड़की के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद कोतवाली ले गई। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है।
विज्ञापन
ज्वाला नगर निवासी एक समुदाय के युवक ने दूसरे वर्ग की लड़की को प्रेम प्रसंग में फंसाया था। इसके बाद युवक उसे दिल्ली ले गया था। आरोप है कि वहां युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की को बेच दिया था। परिजन किसी तरह लड़की को वापस ले आए थे। बाद में आरोपी ने लड़की को फिर अपने चंगुल में फंसा लिया था। कोर्ट में केस चल रहा था। कुछ दिन पहले ही पॉक्सो एक्ट के तहत युवक को 20 साल की सजा हो गई थी। फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि लड़की अब बालिग हो गई है। बुधवार को वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। पता लगने पर लड़की के परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता भी लड़के के घर पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि युवक पक्ष लड़की को जबरन अपने घर ले आए।
वहीं, आरोपी के पिता का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग खुद घर छोड़ गए। वह लड़की को ले जाने के लिए कह रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष और बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए। धरना देने वालों में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, कपिल, दिव्यांश, सागर, बालिस्टर, रविंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
ये बोले सीओ
मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बात की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मुनीश चंद्र, सीओ प्रथम
मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बात की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मुनीश चंद्र, सीओ प्रथम