फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: love couple suicide by jumping in front of the train

Saharanpur: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक व युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी, मचा हड़कंप

Wed, 01 Feb 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक और युवती द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। दोनों के आत्महत्या करने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन
Saharanpur: love couple suicide by jumping in front of the train
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारन में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि थानाक्षेत्र की चुन्हेटी चौकी के पास माजरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक व युवती ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया है। बताया जा रहा है पुलिस ने जानकारी लेने के बाद दोनों शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री ने किए कई बड़े एलान, राकेश टिकैत बोले-आत्महत्या की ओर बढ़ेगा किसान
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनानी और टपरी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर मेमो ट्रेन के लोको पायलट ने मनानी स्टेशन मास्टर को युवक और युवती द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने इस संबंध में रामपुर मनिहारान पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि मृतकों की पहचान अंजलि (22) निवासी गांव मवीखुर्द थाना सदर बाजार और मुकेश उर्फ मुन्ना (28) निवासी गांव शेरपुर खुर्द के रूप में हुई है। दोनों एक ही बिरादरी के थे। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed