फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Lineman dies due to electrocution, ,villagers protesting

सहारनपुर: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 09 Apr 2022 02:20 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Apr 2022 02:20 PM IST
सार

सहारनपुर में बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव को बिजली घर पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रय़ास किया।

विज्ञापन
Saharanpur: Lineman dies due to electrocution, ,villagers protesting
मृतक का फाइल फोटो व हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से क्षेत्रवासियों में रोष है। सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव को टाबर गांव के बिजली घर पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। हंगामा बढ़ते देख मौके पर उच्चअधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव टाबर में गोविंद राणा पुत्र दिनेश राणा विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। शनिवार की सुबह करीब  साढ़े ग्यारह बजे शटडाउन लेकर गोविंद गांव के ही एक किसान के खेत में बिलजी की एलटी लाइन का तार जोड़ रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: मोदीपुरम : बिगीज रेस्टोरेंट के पास दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया, एक गिरफ्तार बाकी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान किसी ने लाइन चालू कर दी। गोविंद को बिजली का करंट लगा और वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर सैंकड़ों ग्रामीण शव को टाबर गांव के बिजली घर पर रखकर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की।

हंगामा बढ़ता देख विधायक मुकेश चौधरी, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट व सीओ अरविंद सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तब भी हंगामा करते रहे।


ग्रामीण अपनी सूत्रीय मांगों पर डटकर प्रदर्शन करते रहे। उनका कहना है कि जब तक 50 लाख का मुआवजा और डीएम नहीं आएंगे, उनका प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि मृतक गोविंद अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे को इंंसाफ दिलाने के लिए हर कोशिश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed