{"_id":"625148cfee6d0e02964470af","slug":"saharanpur-lineman-dies-due-to-electrocution-villagers-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Sat, 09 Apr 2022 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:20 PM IST
सार
सहारनपुर में बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव को बिजली घर पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रय़ास किया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से क्षेत्रवासियों में रोष है। सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव को टाबर गांव के बिजली घर पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। हंगामा बढ़ते देख मौके पर उच्चअधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा।
नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव टाबर में गोविंद राणा पुत्र दिनेश राणा विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शटडाउन लेकर गोविंद गांव के ही एक किसान के खेत में बिलजी की एलटी लाइन का तार जोड़ रहा था।
यह भी पढ़े: मोदीपुरम : बिगीज रेस्टोरेंट के पास दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया, एक गिरफ्तार बाकी फरार
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान किसी ने लाइन चालू कर दी। गोविंद को बिजली का करंट लगा और वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर सैंकड़ों ग्रामीण शव को टाबर गांव के बिजली घर पर रखकर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की।
हंगामा बढ़ता देख विधायक मुकेश चौधरी, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट व सीओ अरविंद सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तब भी हंगामा करते रहे।
ग्रामीण अपनी सूत्रीय मांगों पर डटकर प्रदर्शन करते रहे। उनका कहना है कि जब तक 50 लाख का मुआवजा और डीएम नहीं आएंगे, उनका प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
बताया जा रहा है कि मृतक गोविंद अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे को इंंसाफ दिलाने के लिए हर कोशिश करने को तैयार हैं।