{"_id":"69e3de8ac12708d7dd0cc14f","slug":"saharanpur-lags-behind-in-the-ranking-of-development-and-revenue-works-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-173694-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विकास एवं राजस्व कार्यों की रैंकिंग में सहारनपुर पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विकास एवं राजस्व कार्यों की रैंकिंग में सहारनपुर पिछड़ा
Sun, 19 Apr 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम डैशबोर्ड की मार्च माह की रैंकिंग में सहारनपुर जिले का प्रदर्शन खराब रहा है। विकास और राजस्व कार्यों की रैंकिंग में जिला 22 पायदान नीचे खिसककर 56वें स्थान पर पहुंच गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब जिले की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
विकास और राजस्व मामले में जिले की रैंकिंग पिछले तीन महीनों से लगातार गिर रही है। जनवरी माह में जिले की रैंकिंग 34वीं थी। इसके बाद फरवरी माह में जिले की रैंकिंग 48 हो गई। अब मार्च में लगातार तीसरे माह रैंकिंग में गिरावट हुई है। शासन की ओर से सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। डैशबोर्ड सभी जिलों के 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा करता है। इसके बाद उन्हें अंक दिए जाते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर जिलों की रैंकिंग हर महीने जारी की जाती है। मार्च माह में जिले ने निर्धारित दस में से 8.91 अंक हासिल किए हैं। इसमें पांच विभागों को सी रैंकिंग मिली है। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, फैमिली आईडी, पंचायती राज, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और लोक शिकायत शामिल है। इसके अलावा पर्यटन, आईसीडीएस पोषण अभियान में मार्च माह की रैंकिंग में जिले को डी रैंक मिला है। यह हाल तब हैं, जब हर महीने जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर पर रैंकिंग सुधारने को लेकर बैठक की जाती है। साथ ही खराब रैंकिंग वाले विभागों को कार्यशैली सुधारने के लिए निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद जिले की रैंकिंग विकास एवं राजस्व कार्यों में सुधरने का नाम नहीं ले रही है।