फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Junior engineer of electricity corporation arrested red handed while taking bribe of ten thousand

Saharanpur: विद्युत निगम का अवर अभियंता 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 05:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने कनेक्शन लगवाने के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते हुए अवर अभियंता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज  कराया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Junior engineer of electricity corporation arrested red handed while taking bribe of ten thousand
आरोपी अवर अभियंता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने विद्युत विभाग में तैनात अवर अभियंता सुमित कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई के खिलाफ बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह रिश्वत विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर मांगी थी। 

विज्ञापन


थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी निपण उर्फ कमल पुत्र राजबल त्यागी को अपने बोर में विद्युत कनेक्शन लेना था। उसके लिए उसने विद्युत उपकेंद्र जड़ौदा पांडा में तैनात अवर अभियंता सुमित कुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन


सुमित कुमार के मुताबिक, उससे अवर अभियंता ने 10 हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत उसने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर शाखा में की थी।

शाखा प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने शिकायत के बारे में मेरठ कार्यालय को अवगत कराया और अवर अभियंता सुमित कुमार को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तैयार की गई। सहारनपुर इकाई के प्रभारी यशपाल ठाकुर, निरीक्षक सुभाष चंद, एसआई बिजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम जेई को पकड़ने के लिए जड़ौदा पांडा बिजली घर के लिए रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed