फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 35 lakhs rupee Jewellery worth and CCTV DVR stolen from bullion showroom

Saharanpur: ताले तोड़कर सर्राफ की दुकान से 35 लाख के जेवरात चोरी, CCTV की DVR भी साथ ले गए चोर

Mon, 12 Feb 2024 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

सहारनपुर में रविवार देर रात चोरों ने एक सर्राफ की दुकान से 35 लाख के जेवर चोरी कर लिए। सर्राफ को सुबह दुकान पहुंचने पर वारदात का पता चला। बताया गया कि चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: 35 lakhs rupee Jewellery worth and CCTV DVR stolen from bullion showroom
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे के मेन बाजार स्थित जगदंबा ज्वेलर्स से बीती रात चोरों ने तिजोरियों के ताले तोड़कर दो लाख की नगदी और करीब 35 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की सूचना से व्यापारियों में आक्रोश है। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


कस्बा निवासी अरुण तायल पुत्र रविदत्त तायल की मैन बाजार में जगदंबा ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। उन्हें किसी की शादी का जेवर देना था। सुबह 9:30 बजे जब वह शटर खोलकर अंदर घुसे तो वहां का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। तिजोरिया टूटी पड़ी थी और सारा सामान गायब था।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। थोड़ी ही देर में मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

पाया कि चोर दुकानों के पीछे पड़ी वन विभाग की खाली जमीन से सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़े थे। दूसरी मंजिल की ग्रिल तोड़कर उन्होंने दुकान में अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। 

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान में रखी दो लाख रुपए की नगदी और करीब 35 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि चार-पांच लोग सीढ़ी लिए हुए एक डेयरी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। बताया कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed