फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: JE drowns away in the Yamuna flood, had reached with the team to fix the electric poles

Saharanpur: बाढ़ में बह गया जेई, बिजली के गिरे खंभों को उठवाने पहुंचा था टीम के साथ, अधिकारी मौके पर

Wed, 19 Jul 2023 06:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jul 2023 06:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना थानाक्षेत्र में बिजली के गिरे खंभों को ठीक कराने पहुंचा जेई बाढ़ के पानी में बह गया। तलाश कराने पर भी जेई का कोई सुराग नहीं लगा। जेई प्रमोद कुमार लखनऊ निवासी थे।

विज्ञापन
Saharanpur: JE drowns away in the Yamuna flood, had reached with the team to fix the electric poles
police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चिलकाना थानाक्षेत्र में यमुना नदी में बाढ़ में बह गए बिजली के खंभों को ठीक कराने पहुंचे विद्युत उपगृह केंद्र सलेमपुर के जेई प्रमोद कुमार पानी के तेज बहाव में बह गए। जिलाधिकारी सहित बिजली विभाग के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पठेड़ बिजली घर से संबंधित गांव सोंधेबास तथा गाजदीनपुर में बिजली चिलकाना क्षेत्र से पहुंचती है। पिछले सप्ताह यमुना में आई बाढ़ से नदी में खड़े पांच खंभे गिर गए थे। एक सप्ताह से यमुनापार के दोनों गांव में विद्युत आपूर्ति बंद थी। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए सलेमपुर बिजलीघर से संबंधित अवर अभियंता प्रमोद कुमार विभागीय टीम के साथ नदी में पहुंचे थे।

विज्ञापन

Saharanpur: JE drowns away in the Yamuna flood, had reached with the team to fix the electric poles
जेई प्रमोद कुमार का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
नदी में गिर गए खंभों को ठीक कराते समय अवर अभियंता नदी के पानी में चले गए। उसी समय तेज बहाव के चलते अवर अभियंता नदी में बह गए। नदी में कार्य कर रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्र किया। कर्मचारियों ने जिले के विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द भी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गांव टोडरपुर पहुंच गए हैं। नदी का बहाव टोडरपुर की तरफ होने के कारण जेई को यहां पर तलाश किया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। अभी तक जेई का कोई पता नहीं चल पाया है।

जेई प्रमोद कुमार मूलरूप से लखनऊ के निवासी थे। उनके दो बच्चे हैं। बडी लडकी कक्षा10 में पढ रही है। छोटा लडका कक्षा छः में पढ रहा है। दो वर्ष पहले ही वह सलेमपुर बिजली घर नियक्त हुए थे।

Saharanpur: JE drowns away in the Yamuna flood, had reached with the team to fix the electric poles
flood - फोटो : Amar Ujala
जेई प्रमोद कुमार मूलरूप से लखनऊ के निवासी थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी कक्षा10 में पढ़ रही है जबक छोटा बेटा कक्षा छह में पढ़ रहा है। दो साल पहले ही वह सलेमपुर बिजली घर नियक्त हुए थे।

वहीं जेई के बाढ़ के पानी में बहने की सूचना पर सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। जेई की तलाश कराई जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed