फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Jamiat President Mahmood Madani sent a letter to Amit Shah

Saharanpur: जमीयत के अध्यक्ष महमूद मदनी ने अमित शाह को भेजा पत्र, यति नरसिंहानंद पर हो कड़ी कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2024 11:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 11:14 PM IST
सार

पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने पर यूपी में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, शामली और सहारनपुर में प्रदर्शन कर यति नरसिंहानंद पर कार्रवाई की मांग की गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: Jamiat President Mahmood Madani sent a letter to Amit Shah
मौलाना महमूद मदनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की शिकायत की है।
विज्ञापन

 

मौलाना महमूद मदनी ने पत्र में गृहमंत्री अमित शाह से यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए इसे राष्ट्रीय अखंडता के लिए एक गंभीर खतरा करार दिया। मौलाना महमूद ने यह भी लिखा कि यति नरसिंहानंद नफरत फैलाने वाले व्यक्ति हैं, जो इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ लगातार जहर उगलने का काम कर रहे हैं, लेकिन इस बार नरसिंहानंद ने सभी हदों को पार कर दिया है। इस हरकत को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनी ने कहा कि यह बयान न केवल मुसलमानों की भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह एक सोची-समझी योजना के तहत सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश है। उन्होंने गृहमंत्री से इस आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाए जाने और यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन

देवबंद में यति नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन
शुक्रवार को भीम आर्मी और मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। उन्होंने यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ नारेबाजी की। भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि पैगंबर मोहम्मद साहब के साथ दुनियाभर के मुसलमानों की आस्था जुड़ी हुई है। यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed