{"_id":"67655a3afe6a443f0f083d67","slug":"saharanpur-inspector-arrested-for-taking-20-thousand-rupees-had-demanded-bribe-in-the-name-of-removing-name-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 20 हजार रुपये लेता दरोगा गिरफ्तार, केस से सरकारी कर्मचारी का नाम काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 20 हजार रुपये लेता दरोगा गिरफ्तार, केस से सरकारी कर्मचारी का नाम काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
Fri, 20 Dec 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:22 PM IST
सार
एंटी करप्शन टीम ने टेशन लाल को रंग लगे 20 हजार रुपये दरोगा को देने के लिए दिए। जैसे ही दरोगा ने रुपये पकड़े, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी करप्शन टीम ने थाना रामपुर मनिहारान में तैनात दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरोगा ने एफआईआर से सरकारी कर्मचारी का नाम काटने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना रामपुर मनिहारान में दरोगा जसवीर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पीड़ित टेशन लाल सिंचाई विभाग में तैनात है। पीड़ित के भाई झल सिंह का पेड़ कटवाने को लेकर गांव में विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष ने झल सिंह और टेशन लाल का नाम भी लिखवा दिया था। टेशन लाल का आरोप है कि दरोगा जसवीर सिंह ने उसका नाम कटवाने के लिए 35 हजार की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेशन लाल ने बताया कि उसके पास दरोगा का फोन गया था। उसने दरोगा को बताया कि मैं मौके पर मौजूद नहीं था तो मेरा नाम क्यों लिखा हुआ है। मैं सिंचाई विभाग में सरकारी कर्मचारी हूं मेरा नाम कटवा दीजिए। इसके एवज में वह रिश्वत मांगने लगा। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछा दिया। जैसे ही टेशन लाल ने रिश्वत के 20 हजार रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा जसवीर सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया।
