फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Injured Youth Dies in Hospital After Road Accident, Family Raises Suspicion

Saharanpur: सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताया संदेह

Mon, 02 Feb 2026 12:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Feb 2026 12:28 PM IST
सार

नागल क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर घायल मिले युवक अशरफ की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन हादसे को संदिग्ध मान रहे हैं, हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Injured Youth Dies in Hospital After Road Accident, Family Raises Suspicion
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागल क्षेत्र के गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव कोटा के पास मीरपुर मोहनपुर निवासी 27 वर्षीय अशरफ सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और वह बेहोश था। स्थानीय युवक ने राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: 15 दिन बाद लौटा घना कोहरा, बारिश और ओलों से बढ़ी ठिठुरन, हाईवे पर थमी रफ्तार

विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
सीएचसी में चिकित्सकों ने अशरफ की हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने जताया हादसे पर संदेह
परिजन अशरफ की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने पड़ोसी नफीस के साथ बाइक से गांव लौट रहा था, लेकिन नफीस संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। अशरफ के तीन महीने पहले जुड़वा बेटे हुए थे और वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

पुलिस को नहीं मिली तहरीर
सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed