{"_id":"68d82b6dc3d7d1b962086192","slug":"saharanpur-in-a-domestic-dispute-the-son-beat-his-mother-to-death-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: घरेलू झगड़े में बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी के घर छोड़ देने से नाराज था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: घरेलू झगड़े में बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी के घर छोड़ देने से नाराज था युवक
Sun, 28 Sep 2025 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
सिटी कोतवाली क्षेत्र की निर्भय पुरम कॉलोनी में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वह 15 दिन पहले बिहार से शादी कर पत्नी लेकर आया था। बेटा पत्नी के चले जाने से नाराज था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
घटना निर्भय पुरम कॉलोनी गेट नंबर चार की है। अक्षय 15 दिन पहले बिहार से शादी कर पत्नी को लाया था। शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी घर छोड़कर चली गई। इससे अक्षय परिवार वालों से नाराज हो गया।
विज्ञापन
गुस्से में वह मां आशा (55) से लड़ने लगा। देखते ही देखते बेटा और मां के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि बेटे ने हाथ छोड़ दिया। मां को बुरी तरह से पीटा। काफी देर तक मां को मारता रहा और सिर को दीवार में मारने से मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
पता लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई जानना चाहता था कि बेटे ने अपनी मां को क्यों मार दिया। इसकी कौन सी वजह रही कि परिवार में क्लेश हुआ। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पहुंचे। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल की। मौके से युवक को हिरासत में लिया।पुलिस नशे में वारदात को अंजाम देने के बिंदु पर भी जांच में लगी है।
वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में नशे की बात सामने आ रही है।
-आशीष तिवारी, एसएसपी