फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Illegal vehicles filled with minerals are taking lives of people every day

अवैध वाहन ले रहे जान : इन मौत का जिम्मेदार कौन? किसी का उजड़ा सुहाग तो किसी ने खोई इकलौती संतान

Sun, 10 Dec 2023 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

खनिज से भरे अवैध वाहन लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। ये अवैध वाहन अब तक न जानें कितनी जिंदगियां खत्म कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन इन पर कार्रवाई करने से कतराते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Illegal vehicles filled with minerals are taking lives of people every day
डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनिज से भरे अवैध वाहन लोगों की जिंदगी लील रहे हैं। इनकी लापरवाही से पिछले कुछ माह में हुए हादसों पर नजर डालें तो किसी का सुहाग उजड़ा तो किसी ने अपनी इकलौती संतान खो दी तो कोई जिंदगी भर के लिए दिव्यांग हो गया। पुलिस-प्रशासन की उदासीनता के चलते खनिज से भरे अवैध वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई इनकी सुध लेने वाला नहीं है।

विज्ञापन


इतनी जिंदगियां लील चुके हैं खनिज भरे वाहन
25 मई को विक्रम सिंह (28) निवासी बहादरा को गांव दमकड़ी के पास डंपर ने कुचल दिया था। विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दो सितंबर को सरसावा के नकुड़ रोड पर खंड विकास कार्यालय के समीप खनिज सामग्री से भरे डंपर ने मंदिर से अपनी मां रोमस देवी के साथ लौट रही दो सगी बहनों अवनिका (12) एवं अवन्या (10) को कुचल दिया था। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

18 सितंबर को कलसिया-छुटमलपुर सड़क मार्ग पर गांव अनवरपुर बरौली के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार बरौली निवासी शमा (28) पत्नी शमीम व उसके देवर मोहसिन के सात दिन के बेटे अजहर की मौत हो गई थी। जबकि शमीम गंभीर रूप से घायल हुआ था।

20 सितंबर को छुटमलपुर में देहरादून हाईवे पर सीएचसी के सामने खनन सामग्री के वाहन की टक्कर से बाइक सवार मेरठ निवासी नलकूप खंड के अवर अभियंता चंद्रपाल सिंह और देवबंद निवासी ठेकेदार शमशेर की मौत हो गई थी।

13 अक्तूबर को छुटमलपुर बाईपास पर डंपर की टक्कर से रुड़की के कृष्णा नगर निवासी अशोक कुमार (52) की मौत हो गई थी।

Saharanpur: Illegal vehicles filled with minerals are taking lives of people every day
डंपर - फोटो : अमर उजाला

21 अक्तूबर को गांव बूबका के पास सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक को खनिज भरने जा रहे ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी थी। हादसे में फतेहपुर थाने के गांव सरदाहेड़ी निवासी कर्णपाल (42) पुत्र संगारु व उसके सात वर्षीय बेटे निशांत की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी पुष्पा (38) व दस वर्षीय बेटी सीमा घायल हो गई थी।

22 अक्तूबर को चिलकाना बाईपास रोड पर बीएसएनएल की भूमिगत तार डाल रहे कर्मचारी रोहन (23) निवासी बैतूर मध्यप्रदेश को अज्ञात डंपर ने कुचल दिया था। रोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

27 अक्तूबर को टपरी रोड पर खनिज से भरा डंपर साइकिल सवार छात्र राघव पुत्र बिट्टू पर पलट गया था। उसके नीचे दबने से राघव की दोनो टांगें काटनी पड़ी थीं।

चार दिसंबर को फतेहपुर कलसिया मार्ग पर मुजफ्फराबाद में खनिज सामग्री से भरे डंपर के नीचे आकर शेखुपुर निवासी मुंतजिर पुत्र महमूद की मौके पर ही मौत हो गई थी।

खनिज के अवैध वाहनों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इनके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अवैध वाहनों को किसी भी हालत में नहीं चलने दिया जाएगा। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed