फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Illegal collection at toll plaza busted, DM sent revenue personnel disguised as farmers

Saharanpur: टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का भंडाफोड़, डीएम ने किसानों के वेश में भेजे राजस्वकर्मी, चार गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Jan 2026 11:16 PM IST
सार

डीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 344 स्थित टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की जा रही है। शुक्रवार को अवैध वसूली का भंडाफोड़ हो गया। फर्जी रसीद बुक बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Illegal collection at toll plaza busted, DM sent revenue personnel disguised as farmers
टोल प्लाजा। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 344 स्थित टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की शिकायतों के बाद डीएम ने किसानों के वेश में राजस्व कर्मचारियों को भेजा। इससे टोल पर अवैध वसूली का भंडाफोड़ हो गया। कर्मचारियों ने फर्जी रसीद बुक बरामद करते हुए टोल कंपनी के स्थानीय पार्टनर और प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद उन्होंने राजस्व टीम को गोपनीय जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर रात तहसीलदार सदर संजय कुमार तथा लेखपाल आकाश कुमार किसानों के वेष में टोल पर पहुंचे। वहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों से टोल फ्री होने के बावजूद नकद अवैध वसूली, फर्जी रसीद तथा बिना रसीद धन संग्रह किए जाने का खुलासा हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हलका लेखपाल रामप्रसाद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने टोल कंपनी के स्थानीय पार्टनर एवं सपा नेता कमलजीत चौधरी, टोल मैनेजर कालू सिंह राणावत, अक्षय तथा सागर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब चारों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने सीएचसी पहुंची तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उनका कहना था कि सरकार तानाशाही पर उतारू है। पूर्व प्रधान कमलजीत चौधरी ने बताया कि उन्हें राजनीति के तहत फंसाया गया है।
 
विज्ञापन

ये बोले डीएम
किसानों के अधिकारों का उल्लंघन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। दोषी चाहे किसी भी स्तर पर हो, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। नागरिकों से अपील है कि वह किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना निर्भय होकर प्रशासन को दें।
-  मनीष बंसल, जिलाधिकारी सहारनपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed