{"_id":"6a85a3e0195ec316d60ce9d2","slug":"saharanpur-if-the-extortion-money-isn-t-paid-i-will-set-the-hotel-on-fire-and-frame-you-in-a-false-case-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 'रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी' झूठे केस में फंसा दूंगी, संचालक ने दर्ज कराई दो पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 'रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी' झूठे केस में फंसा दूंगी, संचालक ने दर्ज कराई दो पर FIR
Wed, 19 Aug 2026 06:09 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:09 PM IST
सार
सहारनपुर के गांव बालू निवासी अनुज कुमार का पुरानी पशु मंडी के सामने होटल हैं। अनुज का आरोप है कि भाजपा की पूर्व नेता कोमल गुर्जर और उसके साथी एक साल से हर महीने 15 हजार की रंगदारी ले रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित होटल संचालक से धमकी देकर हर माह 15 हजार रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर व अरुण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। होटल संचालक ने आरोपियों पर ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने, होटल में आग लगाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव बालू निवासी होटल संचालक अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पुरानी पशु मंडी के सामने रेस्टोरेंट एंड होटल संचालित करते हैं। आरोप है कि कोमल गुर्जर निवासी न्यू एवन कॉलोनी सहारनपुर, अरुण कुमार निवासी सलारपुरा तथा दो अन्य लोग पिछले करीब एक वर्ष से धमकाकर हर महीने 15 हजार रुपये लेते आ रहे थे। तहरीर के अनुसार रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी होटल में आने वाले ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने, होटल में आग लगाने और अन्य नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि तीन अगस्त को दोपहर आरोपी जबरन होटल में घुस आए और अभद्रता करते हुए एंट्री रजिस्टर छीनने का प्रयास किया। इसके बाद फोन कर रकम देने का दबाव बनाया गया। 17 अगस्त को दोपहर कोमल गुर्जर अपने साथियों के साथ कार से होटल पहुंची और दोबारा रुपये देने का दबाव बनाया। रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। संचालक ने पुलिस को मामले से संबंधित रिकॉर्डिंग और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी कही है।
उधर, सीओ गंगोह शशि प्रकाश ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच अतिरिक्त निरीक्षक लाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं, कोमल गुर्जर का कहना है कि उन्होंने होटल में अनैतिक गतिविधियों का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।