{"_id":"687f9b88d17a44a1dd05143f","slug":"shamli-young-man-going-to-badrinath-dham-dies-in-accident-wife-injured-bike-fell-into-ditch-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: बद्रीनाथ धाम जा रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल, कार की टक्कर से खाई में गिरी थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बद्रीनाथ धाम जा रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल, कार की टक्कर से खाई में गिरी थी बाइक
Tue, 22 Jul 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:40 PM IST
सार
मोहल्ला बड़ी माता मंदिर मार्ग निवासी विनोद कुमार की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी पारुल की हालत गंभीर है। विनोद की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विनोद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मोहल्ला बड़ी माता मंदिर मार्ग निवासी विनोद कुमार (25) की बद्रीनाथ जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई और पत्नी गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विनोद कुमार अपनी पत्नी पारुल के साथ बाइक से बद्रीनाथ धाम के लिए चार दिन पहले घर से गए थे। रविवार देर रात को वे केदारनाथ दर्शन करने के बाद बद्रीधाम के लिए चले थे। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक समेत दंपती गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को खाई से निकालकर अस्तपाल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन सोमवार को रवाना हो गए थे। मंगलवार को शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों ने बताया कि विनोद व उसकी पत्नी पारुल की इच्छा थी कि वे बद्रीनाथ से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। विनोद की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसके पिता पप्पन की नाला पटरी पर सब्जी की दुकान है। वह भी अपने पिता के साथ दुकान पर रहकर उनका सहयोग करता था।