फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Home guard beaten to death, reason for incident… argument without reason after drinking alcohol

Saharanpur: होमगार्ड की पीट-पीटकर हत्या, वारदात की वजह... शराब पीने के बाद बेकार की बहस

Mon, 03 Feb 2025 05:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 03 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

होमगार्ड संदीप (35) की अपने रिश्तेदार संजय से किसी बात लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दाेनों में मारपीट होने लगी। संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Home guard beaten to death, reason for incident… argument without reason after drinking alcohol
संदीप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना में शराब पीने के बाद दो रिश्तेदारों में आपस में मारपीट हो गई, जिसमें एक होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव चलाकपुर में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। गांव दैदनौर थाना नकुड़ निवासी होमगार्ड संदीप (35) पुत्र ऋषिपाल अपनी पत्नी पायल के साथ शादी समारोह के बाद निकटवर्ती गांव मंडोरा निवासी रिश्तेदार रितिक के घर आ गया था। संदीप रितिक का फूफा लगता है। कुछ देर बाद रितिक का मामा थाना नानौता के गांव जंधेडी निवासी संजय भी वहां पर आ गया। संदीप तथा संजय आपस में रिश्तेदार भी हैं। दोनों ने गांव मंडोरा पहुंचकर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों में लातों घूंसे चलने लगे। मारपीट में संदीप बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सिर सड़क पर लगने से वह से घायल हो गया। रीतिक के परिजन घायल संदीप को डाक्टर के पास ले गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत देखते हुए उसे मैडीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रितिक एवं मृतक के पिता ऋषिपाल ने थाने पर हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संदीप होमगार्ड की नौकरी करता था। संदीप के दो बच्चे हैं। बड़े बच्चे की उम्र 11 और छोटे की उम्र नौ वर्ष है। परिवार की देखभाल संदीप ही करता था। आरोपी संजय यमुनानगर में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed