फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: History-sheeter arrested in encounter, shot in leg, injured

Saharanpur: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, घायल

Sat, 29 Jun 2024 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। 16 जून को महिला से सोने के कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Saharanpur: History-sheeter arrested in encounter, shot in leg, injured
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में शनिवार को दिन निकलते ही नुमाईश कैंप क्षेत्र में नगर कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस शनिवार सुबह नुमाईश कैंप में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राधा विहार की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे देखकर पुलिस अलर्ट हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से उसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका और बाइक लेकर भागने लगा। मोड़ते समय बाइक फिसलकर गई। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जान बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान फतेहयाब पुत्र मेहताब (36) निवासी लक्खी गेट नखासा बाजार के रूप में हुई।

पकड़े गए बदमाश ने 16 जून को नगर कोतवाली क्षेत्र में स्टार गैस एजेंसी के पास महिला से कुंडल लूट की थी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़ा बदमाश नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट आदि मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed