फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Hindus organization workers blocked the road when the temple collapsed

Saharanpur: मंदिर तोड़े जाने पर जमकर हंगामा, हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाइवे

Wed, 12 Oct 2022 10:57 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Oct 2022 10:57 AM IST
सार

सहारनपुर में दिल्ली-हाईवे रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चारो तरफ की गई खोदाई के चलते एक मंदिर देर रात अचानक गिर गया। इससें भड़के हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Hindus organization workers blocked the road when the temple collapsed
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-हाईवे रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चारो तरफ की गई खोदाई के चलते एक मंदिर देर रात अचानक गिर गया। इससे खफा हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मंदिर निर्माण का आश्वासन देकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका को गला घोंटकर मारा
विज्ञापन


दिल्ली यमनोत्री हाईवे 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ओवरब्रिज की जद में आए एक मंदिर के चारो तरफ मिट्टी की खोदाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में यह मंदिर अचानक गिर गया।

सुबह जब हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया।उन्होंने मौके पर पहुंच एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

सूचना पर नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उनकी मांग थी कि मंदिर का फिर से निर्माण किया जाए।

सूचना पर पहुंची एसडीएम संगीता राघव ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया।

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर मंदिर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम लौट गईं।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पश्चिमी यूपी व उत्तराखंड में करने थे 50 आतंकी माड्यूल तैयार, एटीएस की पूछताछ में किए बड़े खुलासे

कुछ देर बाद और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मिल कर सड़क जाम कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
 

एसडीएम संगीता राघव ने बताया

उधर, एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि देर रात बारिश के चलते मंदिर गिर गया था। पुन निर्माण के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed