फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Herd of animals came in front of Janata Express, pressure pipe burst, know what happened next

Saharanpur: जनता एक्सप्रेस के सामने आया पशुओं का झुंड, प्रेशर पाइप फटा, जानें फिर क्या हुआ

Sun, 07 Sep 2025 05:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 07 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। इस कारण करीब ढाई घंटे जनता एक्सप्रेस सोना अर्जुनपुर में खड़ी रही रही। सहारनपुर में ट्रेन करीब 5.18 घंटे लेट पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी लेट हुई हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Herd of animals came in front of Janata Express, pressure pipe burst, know what happened next
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस शनिवार रात अपने निर्धारित समय से 5.18 घंटे देरी से पहुंची। सोना अर्जुनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर आवारा पशुओं के आने पर लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इससे ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन सोना अर्जुनपुर में करीब ढाई घंटे खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

ट्रेन नंबर 14545 दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस दिल्ली से शाम करीब सवा पांच बजे रवाना होती है, जो वाया बागपत, शामली होते हुए सहारनपुर पहुंचती है। यहां आने का समय रात 9:40 बजे है। शनिवार रात ट्रेन ने यात्रियों को खासा परेशान किया। दिल्ली डिवीजन के सोना अर्जुनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक आवारा पशुओं का झुंड आ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। यह ट्रेन सोना अर्जुनपुर में करीब रात 8:03 बजे आ गई थी। इसके बाद यहां से ट्रेन रामपुर मनिहारान में 22:45 बजे पहुंची, 2.35 घंटे लेट आई। टपरी में पहुंचने का समय 9:15 बजे है, लेकिन ट्रेन 2:31 बजे पहुंची। सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से 5:18 घंटे देरी से चलकर रात 2:58 बजे आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई।
 
विज्ञापन

तीन घंटे आई दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट
ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। रविवार को 20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब तीन घंटे लेट आई। अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी तीन घंटे पहुंची। 14681 दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस, 14609 योगनगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस रद्द रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed