फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Heavy firing between two groups on the highway, stampede, one youth shot

Saharanpur: हाईवे पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़, एक युवक को लगी गोली

Mon, 15 Jan 2024 11:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jan 2024 11:47 PM IST
सार

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अंबाला-देहरादून हाईवे पर अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। हमले में एक युवक को गोली लगी है उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले को दिन में नकुड़ क्षेत्र में हुई वारदात से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Heavy firing between two groups on the highway, stampede, one youth shot
हमले में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर में अंबाला-देहरादून हाईवे पर सोमवार शाम दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। मौके पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े मिले, जिसमें एक के पेट पर गोली का जख्म था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अंबाला-देहरादून हाईवे पर सरसावा से करीब दो किमी दूर पेट्रोल पंप के पास दोनों तरफ खेतों से 50 से अधिक युवक बाहर निकलकर आए। दोनों गुटों के आमने-सामने आते ही हाईवे के बीचो-बीच फायरिंग शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे किसान भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। वाहन चालक भी अपने वाहनों से निकलकर इधर-उधर भागे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 15 मिनट तक फायरिंग हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। इस बीच काफी देर तक हाईवे बाधित भी रहा।

मौके पर सरसावा निवासी निपुण पुत्र सत्यानंद घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसके पेट में गोली लगने का जख्म था। इसके अलावा अगवानहेड़ा निवासी कादिर भी घायल अवस्था में मिला। जो नशे में था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

खेतों से मिले लोहे के पाइप और डंडे
घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से करीब 20 से अधिक खोखे बरामद हुए। इसके अलावा आसपास के खेतों में लोहे के पाइप और लाठी-डंडे भी पड़े मिले। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि नकुड़ क्षेत्र में फायरिंग की जो घटना हुई है उसका इससे संबंध है या फिर नहीं। जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - धर्मेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सरसावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed