फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Heavy damage to mango crop due to storm, power supply stalled, youth dies after hit by tin

Saharanpur: आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान, विद्युत आपूर्ति ठप, टिन की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 18 May 2023 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 May 2023 11:40 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों धूल भरी आंधियां चल रही हैं। सहारनपुर में आंधी में एक मकान की टीन उड़कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ व खंभे गिरने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Heavy damage to mango crop due to storm, power supply stalled, youth dies after hit by tin
आंधी से हुआ भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बुधवार रात्रि दो बजे चली तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ है। महानगर समेत जनपद में पेड़ उखड़ कर बिजली के खंभों पर लाइनों पर जा गिरे। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और यातायात बाधित हो गया। दिल्ली रोड पर आईटीआई के सामने पेड़ गिरने से जाम लग गया। लोगों के छतों पर रखे टीन, छप्पर आधी में उड़ गए। छत के ऊपर से उड़ी टीन की चपेट में आकर बड़गांव में एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


बिजली की लाइनों पर पेड़ों के गिरने से महानगर समेत  जिले भर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। बिजली न आने से महानगर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है, जिससे सुबह के समय लोगों को बिजली पानी नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Heavy damage to mango crop due to storm, power supply stalled, youth dies after hit by tin
मृतक - फोटो : अमर उजाला

आंधी में उड़े टिन शेड ने ली युवक की जान 
कस्बा बड़गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू (38) पुत्र दीपचंद बुधवार रात्रि अपने मकान की छत पर सो रहा था। बगल में ही घर व दुकानों के बाहर टिन शेड स्थापित थे जो देर रात्रि आई धूल भरी तेज आंधी से अचानक टिन शेड उड़ गए, जिससे बगल में छत सो रहे युवक सुनील की दोनों टांगों में आकर लगे और दोनों टांग नस काटने से वह गंभीर घायल हो गया। 

चीख-पुकार पर परिजन समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से टिन शेड हटाया, लेकिन तब तक उसकी टांगों की नस कटने से काफी खून बह चुका।

परिजन रात्रि में ही आसपास के ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में गंभीर अवस्था में सुनील उर्फ सोनू को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए युवक को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उधर, बुधवार रात आई तेज आंधी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जगह जगह पेड़ धराशायी हो गये।और बागवानों को तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है ज्यादातर आम की फसल टूटकर नीचे गिर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed