{"_id":"67586c6d5545dcb45a09b70f","slug":"saharanpur-girlfriend-arrived-from-kerala-just-before-marriage-stopped-marriage-by-showing-photo-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कबूल है... कहने से ठीक पहले केरल से पहुंची प्रेमिका, फोटो दिखाते हुए रुकवाया निकाह, फिर ये हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कबूल है... कहने से ठीक पहले केरल से पहुंची प्रेमिका, फोटो दिखाते हुए रुकवाया निकाह, फिर ये हुआ...
Tue, 10 Dec 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:00 PM IST
सार
पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी थी। वहीं थाने में दूसरी तरफ दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे थे। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए उदास बैठी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गागलहेड़ी कस्बे में केरल से पहुंची युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। देर रात तक थाने में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
गागलहेड़ी निवासी एक युवती की शादी दिलबहार पुत्र जुलफान निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ के साथ होनी थी। मंगलवार को दूल्हा जैसे ही बरात लेकर पहुंचा तो केरल के जिला अन्नाकुलम निवासी उसकी प्रेमिका ने आकर निकाह रुकवा दिया। उसका कहना था कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। उसके साथ सात साल से संबंध हैं। उसने शादी का वादा कर रखा था, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। दिलबहार से अपने संबंधों के फोटोग्राफ भी सभी को दिखाए। उसने बताया कि शादी से मना करने पर उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में दिलबहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख दुल्हन के पिता व रिश्तेदारों ने दूल्हे दिलबहार और उसके पिता जुलफान को पुलिस के हवाले कर दिया। बरातियों को वापस भेज दिया। थाने लाकर पुलिस दूल्हे और उसके पिता से पूछताछ करने में लगी थी।
वहीं दूल्हे की प्रेमिका थाने में बैठी अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी थी। देर रात तक दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूल्हे की प्रेमिका थाने में बैठी अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी थी। देर रात तक दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।