{"_id":"66eb17595f5ba0660606cfd5","slug":"saharanpur-girl-student-performs-obscene-acts-while-sitting-on-the-lap-of-three-students-school-took-action-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: तीन छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा, स्कूल ने चारों की काट दी टीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: तीन छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा, स्कूल ने चारों की काट दी टीसी
Thu, 19 Sep 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:15 AM IST
सार
शहर के एक नामी स्कूल की छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। पहली बाद चेतावनी दी गई, जबकि दूसरी बार चारों पर स्कूल ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज से कक्षा नौ के तीन छात्रों और एक छात्रा को निकाल दिया गया। उन पर कक्षा में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का आरोप है। कॉलेज ने अभिभावकों की मौजूदगी में बुधवार को चारों की टीसी काटकर थमा दी।
विज्ञापन
कॉलेज सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले कक्षा नौ के तीन छात्र और एक छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। तब चारों को समझाया गया था और सुधर जाने की हिदायत दी गई थी। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपने आचरण में सुधार नहीं किया। फिर से चारों एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में बैठे मिले। इसके बाद उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। तीन दिन से अभिभावक लगातार कॉलेज आ रहे थे। उक्त छात्रों का असर कॉलेज के अन्य छात्रों पर न पड़े, ऐसे में कॉलेज प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने उक्त चारों को कॉलेज से बाहर करने का निर्णय लिया। अभिभावकों की मौजूदगी में उनकी टीसी काटकर थमा दी गई।
प्रधानाचार्य का कहना है कि चारों का आचरण और व्यवहार ठीक नहीं था। वह गलत रास्ते पर थे, जिसकी वजह से कॉलेज को उन्हें निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसी को भी कॉलेज का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

कॉलेजों में लगातार बिगड़ रही स्थिति
महानगर के एक अन्य कॉलेज में कुछ दिन पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंची थीं। उन्होंने शिक्षकों के साथ ही अलग-अलग रूप से छात्र और छात्राओं से बात कर उनके बयान लिए थे। तब चर्चा थी कि किसी छात्रा या शिक्षिका ने महिला आयोग में शिकायत की है, जिसकी वजह से महिला आयोग की सदस्य को आना पड़ा। अब एक अन्य कॉलेज में इस तरह की घटना कॉलेजों की स्थिति को बयां करती है।