{"_id":"64bf9af50156e8a1c50a4944","slug":"saharanpur-gas-cylinder-caught-fire-while-cooking-three-scorched-including-former-chairperson-husband-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, पूर्व चेयरपर्सन के पति समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, पूर्व चेयरपर्सन के पति समेत तीन झुलसे
Tue, 25 Jul 2023 03:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:27 PM IST
सार
घरेलू गैस सिलिंडर में खाना बनाते वक्त अचानक आग लगने से तीन लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रसोई में काम करते समय लीकेज गैस सिलिंडर में अचानक से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन नसीम फातिमा के पति सरफराज अख़्तर उर्फ मुन्ना जैदी सहित तीन लोग झुलस गए। जिन्हें सहारनपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। आग लगने से परिजनों में अफरातफरी मच गई
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर के मोहल्ला चाह्मन्जली कोट स्थित पूर्व चेयरपर्सन नसीम फातिमा के पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना जैदी के घर में परिजन रसोई में काम कर रहे थे। इसी बीच रसोई में लगे लीकेज गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। आग लगने के चलते परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने से शोर मचाने पर मोहर्रम के जुलूस से लौट रहे मन्नान जैदी व अली हैदर व घर पर मौजूद सरफराज अख़्तर ने भाग कर आग को बुझाने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग बुझाने के दौरान सरफराज अख्तर, मन्नान के हाथ सहित चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
आग लगने से मोहर्रम के जुलूस से वापस लौट रहे सोगवारों सहित अन्य लोगों की मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आग में झुलसे सभी को परिजनों द्वारा सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।