फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Gas cylinder caught fire while cooking, three scorched including former chairperson husband

Saharanpur: खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, पूर्व चेयरपर्सन के पति समेत तीन झुलसे

Tue, 25 Jul 2023 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 03:27 PM IST
सार

घरेलू गैस सिलिंडर में खाना बनाते वक्त अचानक आग लगने से तीन लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन

विस्तार

रसोई में काम करते समय लीकेज गैस सिलिंडर में अचानक से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन नसीम फातिमा के पति सरफराज अख़्तर उर्फ मुन्ना जैदी सहित तीन लोग झुलस गए। जिन्हें सहारनपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। आग लगने से परिजनों में अफरातफरी मच गई 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर के मोहल्ला चाह्मन्जली कोट स्थित पूर्व चेयरपर्सन नसीम फातिमा के पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना जैदी के घर में परिजन रसोई में काम कर रहे थे। इसी बीच रसोई में लगे लीकेज गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। आग लगने के चलते परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आग लगने से शोर मचाने पर मोहर्रम के जुलूस से लौट रहे मन्नान जैदी व अली हैदर व घर पर मौजूद सरफराज अख़्तर ने भाग कर आग को बुझाने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,  लेकिन आग बुझाने के दौरान सरफराज अख्तर, मन्नान के हाथ सहित चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से मोहर्रम के जुलूस से वापस लौट रहे सोगवारों सहित अन्य लोगों की मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आग में झुलसे सभी को परिजनों द्वारा सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed