फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Gangster carrying a reward of Rs 25,000 was shot in the leg in the encounter

Saharanpur: मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पैर में लगी गोली, बाल-बाल बचा सिपाही

Sun, 07 Jan 2024 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jan 2024 05:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से पुलिस का एक सिपाही बाल बाल बचा। बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश नानौता थाने से वांछित चल रहा था। उस पर लूट के कई मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
Saharanpur: Gangster carrying a reward of Rs 25,000 was shot in the leg in the encounter
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर में थाना बड़गांव पुलिस की 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर और लूट के आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक सिपाही बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार दिलाया है। आरोपी के पास से बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना बड़गांव पुलिस को सूचना मिली कि थाना नानौता से लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का ईनामी और गैंगस्टर आरोपी अशोक उर्फ छोटू पुत्र दिनेश निवासी ग्राम खुदाबक्शपुर थाना बड़गांव बाइक पर मोरा पुलिस चौकी के पास से जाने वाला है।

विज्ञापन

पता लगते ही पुलिस ने मोरा चौकी पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को एक बाइक पर अशोक आते हुए दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह जंगल की तरफ ईख के खेतों में भाग गया।

पुलिस ने आरोपी को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो उसने उसने पुलिस पर दोबारा गोली चलाई। गोली लगने से सिपाही सन्नी बाल-बाल बचा। उसकी बांह को छूते हुए गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी।

आरोपी के पास से मुजफ्फरनगर से चोरी की गई बाइक, एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। आरोपी पर लूट के कई मामले दर्ज हैं और वह नानौता थाने से लूट के मामले वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed