{"_id":"685c1094ca61f5a56c0a79b0","slug":"saharanpur-former-mp-haji-fazlur-rahman-got-angry-on-omprakash-rajbhar-s-statement-know-what-he-replied-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भड़के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, जानें क्या दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भड़के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, जानें क्या दिया जवाब
Wed, 25 Jun 2025 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:38 PM IST
सार
हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि राजभर का मुसलमानों को सपा का गुलाम कहना गलत है। उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि पहली बार वे सपा के टिकट पर ही विधायक बने थे।
विज्ञापन
हाजी फजलुर्रहमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा में हैं और भाजपा की ही भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज को लेकर जो टिप्पणी की है, इसका अहसास उन्हें आने वाले चुनाव में हो जाएगा। पूर्व सांसद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के उस बयान को लेकर अपनी बात रख रहे थे, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समाज को समाजवादी पार्टी का गुलाम कहा है।
विज्ञापन
हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि वह राजभर के बयान की निंदा करते हैं। उन्हें राजभर से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह इतना छोटा ज्ञान देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज किसी का गुलाम नहीं है। वह उस पार्टी के साथ खड़ा होता है, जो पार्टी उनके लिए कुछ करती है।
विज्ञापन
राजभर को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह पहले सपा के ही साथ थे। पहली बार सपा के ही टिकट पर एमएलए बने थे। इसलिए उनकी बुनियाद उसी पर टिकी है, लेकिन मुस्लिम समाज को लेकर जिस तरह की टिप्पणी उन्होंने की है, उससे पता चलता है कि वह पूरी तरह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। यदि वह ऐसा नहीं बोलेंगे तो भाजपा उन्हें बाहर कर देगी। इसीलिए वह भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन