फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Former MP furious over change in Holi time, said Holi will be played till 2 o'clock

Saharanpur: होली का समय बदलने पर भड़के पूर्व सांसद, बोले-दो बजे तक खेली जाएगी होली

Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
सार

सहारनपुर में गंगोह कोतवाली परिसर में बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में होली खेलने के समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Former MP furious over change in Holi time, said Holi will be played till 2 o'clock
होली व जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में गंगोह कोतवाली परिसर में बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में होली खेलने के समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कोतवाल द्वारा दोपहर 12 बजे तक होली खेलने का फरमान जारी करने पर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे हिंदू समाज की आस्थाओं के खिलाफ बताया।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने स्पष्ट कहा कि होली दोपहर दो बजे तक खेली जाएगी और उसके बाद ही जुमे की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने पुलिस कप्तान से इस मुद्दे पर वार्ता करने की जानकारी देते हुए दावा किया कि हिंदू समाज दो बजे तक ही होली खेलेगा और कोई भी तानाशाही आदेश इसे नहीं रोक सकता।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देश दिए हैं कि होली का त्योहार दो बजे तक मनाया जाएगा, और उसके बाद ही जुमे की नमाज होगी। उन्होंने समय बदलने के प्रयासों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस का यह फरमान तर्कहीन और अस्वीकार्य है।

पूर्व सांसद ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि होली के समय में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में यह मामला गर्मा गया और हिंदू समाज से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने भी होली के पारंपरिक समय में छेड़छाड़ न किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed