फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Flood again in Shakambhari, all preparations for the fair collapsed

UP: शाकंभरी में फिर आई बाढ़, पानी के सैलाब में बह गईं मेले की सभी तैयारियां, पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

Wed, 21 Sep 2022 06:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Sep 2022 06:52 PM IST
सार

शाकंभरी में एक बार फिर से बाढ़ आ गई है। बाढ़ आने से मेले की सभी तैयारियां पानी के सैलाब में बह गईं। इससे पहले भी यहां बड़ा हादसा हुआ था।

विज्ञापन
Saharanpur: Flood again in Shakambhari, all preparations for the fair collapsed
शाकंभरी में आई बाढ़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बुधवार शाम को बाढ़ आ गई। वहीं शारदीय नवरात्र मेले की सभी तैयारियां पानी के सैलाब में बह गईं। यह तैयारियां जिला पंचायत द्वारा की गई थीं।

विज्ञापन


आगामी 26 सितंबर से सिद्धपीठ में लगने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस मेले की सभी व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की जा रही हैं। जिला पंचायत द्वारा चार जेसीबी लगाकर शाकंभरी देवी से लेकर भूरादेव तक खोल की साइड से नाले का निर्माण किया गया। वहीं रैन बसेरा से भी आगे तक श्रद्धालुओं की लाइन की बैरीकेटिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया था, जो बुधवार को आई बाढ़ में बह गया। हालांकि पहले भी आई बाढ़ में बनाया गया नाला बह गया था। अब इसको दोबारा बनाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ramlila में हदें पार: मंच पर मंदाकिनी बनी महिला, आयोजकों को नहीं आई शर्म, बुद्धिजीवी बोले- समाज के लिए घातक
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी शाकंभरी में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ दर्शन करने के लिए आई थीं।

यह भी पढ़ें: Army Agniveer Bharti: छलका अभ्यर्थियों का दर्द, बोले- जूतों में पानी भरा तो टूट गया अग्निवीर बनने का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed