फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Firing between two parties, bullets fired at police who came to arrest the accused

Saharanpur: दो पक्षों में फायरिंग, आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर भी दागी गोलियां, दो दरोगा समेत छह घायल

Sun, 22 Sep 2024 01:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 22 Sep 2024 01:41 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद में शनिवार देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। मामला संभालने पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग की गई। हमले में दो दरोगा समेत छह घायल हुए हैं। एक सिपाही की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Firing between two parties, bullets fired at police who came to arrest the accused
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान दो दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया है। 

विज्ञापन

शनिवार देर रात कैलाशपुर में जुएब ने अपने तीन अन्य साथियों के दो स्कूटी पर सवार होकर फायरिंग कर दी। जुएब पहले एक घटना में जेल भी जा चुका है। अंधाधुंध फायरिंग में गांव के रहमान पुत्र यूनुस, कादिर पुत्र इरशाद और सलमान पुत्र छोटन घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया। उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, कृष्णवीर और सिपाही टुकेश यादव को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। दरोगा प्रवेश के हाथ और सिपाही के सिर पर चाकू से कई वार किए।

विज्ञापन

Saharanpur: Firing between two parties, bullets fired at police who came to arrest the accused
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सिपाही टुकेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का पता लगते ही सीओ समेत तमाम फोर्स अस्पताल पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस झगड़े की सूचना पर गांव में पहुंची थी। पुलिस आरोपियों की पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed