{"_id":"68eb8dca4b30d9814f0e001f","slug":"saharanpur-firecrackers-will-be-sold-only-at-22-places-in-the-district-know-which-are-these-places-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जिले में केवल 22 स्थानों पर बेचे जाएंगे पटाखे, जान लें कौन सी हैं ये जगह, कहीं और बिके तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जिले में केवल 22 स्थानों पर बेचे जाएंगे पटाखे, जान लें कौन सी हैं ये जगह, कहीं और बिके तो कार्रवाई
Sun, 12 Oct 2025 04:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:45 PM IST
सार
महानगर में पांच और तहसीलों में 17 जगह चिह्नित की गई है। डीएम ने इन स्थानों पर सुरक्षा के इंतजामों के साथ फायर ब्रिगेड की तैनाती करने का आदेश दिया है। इन 22 स्थानों के अलावा कहीं और पटाखे बेचना अवैध है।
विज्ञापन
आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार दीपावली के दौरान जिले में 22 स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री होगी। अग्निशमन विभाग ने महानगर और तहसीलों में जगह चिह्नित कर ली है। इसके साथ ही बिक्री से जुड़े दिशा निर्देश भी जारी किए। हर स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
इस वर्ष धनतेरस 18 अक्तूबर को है। दीपावाली का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजन है। 23 अक्तूबर को भैयादूज है। इस दौरान आतिशबाजी का उपयोग किया जाता है। इसकी बिक्री जनपद स्तर पर अनेक स्थानों पर की जाती है। विस्फोटक सामग्री होने के कारण पुलिस-प्रशासन इसकी बिक्री को लेकर खास एहतियात बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर अधिक मात्रा में आतिशबाजी बिक्री के लिए खुले स्थानों पर स्टॉल लगाने का आदेश स्थानीय प्रशासन को दिया गया है। महानगर में महाराज सिंह कॉलेज, जेवी जैन डिग्री कॉलेज, जीआईसी मैदान, सर्किट हाउस के सामने और आईटीआई मैदान में पटाखों की बिक्री होगी। इनके अलावा सभी तहसीलों में 17 स्थान चयनित किए गए हैं।
डीएम ने संबंधित एसडीएम, सीओ और मुख्य अग्निमशन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आतिशबजी बनाने वाले एवं थोक व फुटकर वैध/अवैध विक्रेताओं की गहनता से जांच कर ली जाए। किसी भी दशा में घनी आबादी वाले क्षेत्र में आतिशबाजी/पटाखों का भंडारण व बिक्री न होने दिया जाए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह का कहना है कि जिले में आतिशबाजी की बिक्री के लिए 22 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इन सभी जगहों पर फायर बिग्रेड की गाड़ी तैनात रहेगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।