{"_id":"6267b6219853a55bf127604c","slug":"saharanpur-fire-breaks-out-in-firecracker-factory-due-to-short-circuit-half-a-dozen-women-jumped-from-second-floor-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: शॉर्ट सर्किट से पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, पहली मंजिल से कूदीं आधा दर्जन महिलाएं, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: शॉर्ट सर्किट से पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, पहली मंजिल से कूदीं आधा दर्जन महिलाएं, कई घायल
Tue, 26 Apr 2022 02:36 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रहीं आधा दर्जन महिलाएं जान बचाने के लिए छत से कूद गईं। इनमें कई गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया।
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में जेनरेटर को ठीक करते वक्त शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रही महिलाएं तुरंत नीचे पहुंची और छत से कूद गईं, इनमें कई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ठोकरपुर मे पटाखा फैक्टरी मे जनरेटर को ठीक करते समय शार्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई।
यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं, गिरफ्तार कर लो
फैक्टरी में आग लगते ही ऊंची लपटें ऊपर की और उठने लगी। वहीं दूसरी मंजिल पर काम कर रही महिलाओं में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए महिलाएं छत से कूद गईं।
विज्ञापन
इस दौरान तकरीबन आधा दर्जन महिलाएं छत से कूदने के कारण घायल हो गईं। बताया गया कि महिला खुशी, पायल, सनौली, रविता, राखी और सीमा घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। पीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का जनरेटर खराब था जिसे ठीक करते समय निकली चिंगारी से फैक्टरी में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।